Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act - mgnrega.info
MGNREGA (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) भारत सरकार द्वारा 2005 में शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है। यह योजना सरकार द्वारा संचालित होती है जिसके अंतर्गत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आधिकारिक नौकरी के अभाव में लोगों को 100 दिनों तक रोजगार का अवसर प्रदान किया जाता है।
MGNREGA के फायदे निम्नलिखित हैं:
- रोजगार के अवसर: MGNREGA के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी कम होती है और लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार: MGNREGA लोगों को कम से कम एक निश्चित वेतन प्रदान करती है। इससे लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मदद: MGNREGA के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों को बढ़ावा मिलता है, जैसे कि जल संरचनाएं, जल संचय, खेती, पेड़ लगाना, सड़क निर्माण आदि।
- स्वच्छता का ध्यान: MGNREGA के अंतर्गत स्वच्छता एवं वातावरण के संरक्षण के लिए भी कार्य किए जाते हैं।
MGNREGA 2005 (Summary)
योजना का नाम | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम |
संबंधित विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
योजना आरंभ की तिथि | वर्ष 2005 |
उद्देश्य | सभी बेरोज़गार लोगो को रोज़गार देना |
योजना का प्रकार | सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा चलाई गयी योजना |
अनुदान राशि | 200-300 रूपए प्रतिदिन |
राज्य | सभी राज्यों में सुचारु है |
कौन काम कर सकता है ? | सभी वयस्क जो काम की तलाश में हैं |
पैसा कैसे मिलेगा ? | पैसा आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है |
संपर्क | सभी राज्यों के लिए अलग-अलग है, नीचे FAQ में आपको सभी नंबर मिल जाएंगे |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
NREGA JOB CARD - mgnrega.info
NREGA Job Card List 2023 राज्यवार
NREGA Job Card List 2023 - Video Guide
NREGA MIS Report - mgnrega.info
NREGA MIS Report: Management Of Information Systems (MIS Report Nrega) राज्यों के द्वारा उपयोग किये जाने वाला एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा सभी राज्य अपने-अपने राज्य के नरेगा के रिपोर्ट को नरेगा के वेबसाइट पे डालते हैं। इस MIS Report में एक राज्य के नरेगा से जुड़ी हुई सारी जानकारियों का लेखा-जोखा होता है.
NREGA MIS report 2023 राज्यवार
NREGA Payment List - mgnrega.info
NREGA Payment List 2023: MGNREGA Payment List में नरेगा के तहत काम करने वाले सभी मजदूरों को दी गयी मजदूरी की जानकारी होती है।
NREGA Payment List 2023 राज्यवार
नरेगा हाज़िरी सूची - mgnrega.info
NREGA Attendance List 2023: दोस्तों क्या आप नरेगा के काम में अपनी हाज़िरी चाहते हैं तो नीचे दिए गए टेबल में से अपना राज्य चुनिए।
अगर आपको लिस्ट देखने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप ये पोस्ट देख लीजिये जिससे आपके सारे दिक्कत चले जाएंगे : नरेगा अटेंडेंस लिस्ट
NREGA Muster Roll - mgnrega.info
Muster Roll क्या है ?
मस्टर रोल का उपयोग मजदूरों के हाज़िरी और उनके कामों का लेखा-जोखा रखने वाला रिपोर्ट है। मस्टर रोल से हम बड़े ही आसानी से सारे जानकारियों को एक ही जगह पे देख सकते हैं, जैसे की कितना पैसा मिला, मजदूर ने कितने दिन काम किया, काम का बजट कितना था, इत्यादि।
NREGA के Muster Roll 2023 को कैसे देखें?
State wise nrega information - mgnrega.info
MGNREGA State Wise Informations: हमने आपके लिए सारी नरेगा की जानकारी एक ही जगह पर आपके राज्य के नाम से जोड़ रखा है। अगर आप अपने राज्य में नरेगा के बारे में पूरी जानकारी एक ही जगह पे लेना चाहते हैं तो NREGA State Wise List 2023 देखें।
NREGA Information List 2023 राज्यवार
NREGA में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - mgnrega.info
What is nrega / What is mgnrega:
NREGA (National Rural Employment Guarantee Act) भारत सरकार द्वारा 2005 में शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है।
What is the full form of nrega / What is the full form of mgnrega:
NREGA : National Rural Employment Guarantee Act
MGNREGA : Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act
नरेगा : राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
मनरेगा : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
नरेगा केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है जिसमे वयस्क बेरोज़गार लोगों को कम से कम 100 दिन के लिए काम करने का मौका मिलता है, और उनको उनके काम का पैसा बैंक खाते में मिल जाता है।
- ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देता है जो प्रति परिवार अधिकतम 100 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं।
- जिले के सभी गांवों में लागू।
- प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मनरेगा के तहत पंजीकरण कराने का अधिकार है।
- मनरेगा के तहत पंजीकृत प्रत्येक परिवार को जॉब कार्ड जारी किए गए।
- जॉब कार्ड पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर जारी किए गए जॉब कार्ड
What is nrega job card:
NREGA योजना के तहत श्रमिकों को nrega job card जारी किया जाता है। किसी भी व्यक्ति को नरेगा में काम करने के लिए नरेगा जॉब कार्ड की आवश्यकता होती है।
नरेगा जॉब कार्ड नंबर जॉब कार्ड धारकों को मिला हुआ यूनिक नंबर होता है जिसका इस्तेमाल हम अपने जॉब कार्ड को पहचानने के लिए करते हैं।
NREGA job card number हम अपने जॉब कार्ड के माध्यम से जान सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना nrega job card ऊपर दिए हुए प्रक्रिया से ढूंढ लेना है, जैसे ही आपके सामने nrega job card list खुलेगी तो उस लिस्ट में आपके नाम के सामने जो नंबर लिखा होगा वही nrega job card number होता है।
उदहारण के लिए आपका जॉब कार्ड नंबर कुछ इस प्रकार का होगा : BH-02-010-004-02913100/1704
How to apply for nrega job card:
जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपनो निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
Step | Process |
---|---|
1 | अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करें और मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन पत्र के लिए अनुरोध करें। |
2 | अपना नाम, आयु, लिंग, पता, बैंक खाता विवरण और अन्य प्रासंगिक जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें। |
3 | आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और बैंक खाता विवरण के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करें। |
4 | ग्राम पंचायत कार्यालय तब आवेदन पत्र में दी गई जानकारी को सत्यापित करेगा और आवेदन जमा करने के 15-30 दिनों के भीतर आपको जॉब कार्ड जारी करेगा। |
5 | एक बार जब आप जॉब कार्ड प्राप्त कर लेते हैं, तो आप ग्राम पंचायत कार्यालय या स्थानीय कार्यान्वयन एजेंसी से संपर्क करके मनरेगा के तहत रोजगार की तलाश शुरू कर सकते हैं। |
How to apply nrega job card online:
वर्तमान में हम नरेगा जॉब कार्ड को ऑनलाइन नहीं बनवा सकते हैं। जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना ही होगा।
who is eligible for nrega job card:
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
- आपके पास अपनी पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आपके पास राशन कार्ड (आधार कार्ड ना होने के स्तिथि में) होना चाहिए।
- आपके पास बैंक पासबुक होना चाहिए।
- आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आप ये पोस्ट पढ़िए : Job card list 2023
How can I check my NREGA payment details?:
अपने नरेगा भुगतान विवरण की जांच करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करिए।
- Step 1) नीचे दिए गए लिंक पे जाइए : payment list 2023
- Step 2) अपना ज़िला चुनें
- Step 3) अपना ब्लॉक चुनें
- Step 4) दिए गए लिस्ट में से रिपोर्ट चुनिए
- Step 5) “Consolidate Report of Payment to worker” चुनिए
- Step 6) अपना पंचायत चुनें
What is nrega Payment list?:
nrega payment list में आपके ग्राम पंचायत में अग्रसर कामों में कितने लोग काम कर रहे हैं और उनको कितना पैसा मिला है वो सारी जानकारियाँ होती हैं।
What is NREGA MIS report? :
MIS(Management of Information Systems) राज्यों के द्वारा उपयोग किये जाने वाला एक ऐसा सिस्टम है जिसके द्वारा सभी राज्य अपने-अपने राज्य के नरेगा के रिपोर्ट को नरेगा के वेबसाइट पे अपडेट करते हैं।
MIS : Management of Information Systems
नरेगा की हाज़िरी सूची देखने के लिए आप ये पोस्ट पढ़े :- NREGA Attendance List 2023(updated today)।